लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरीः तीन साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत में पाया गया, बलात्कार के बाद हत्या, तीन हफ्ते में तीसरी ऐसी घटना

By भाषा | Updated: September 4, 2020 17:50 IST

जिले में तीन हफ्ते में इस प्रकार का यह तीसरा मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि तीन साल की बच्ची का क्षत विक्षत शव जिले के सिंहाई इलाके में गांव में उसके घर के पास के एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान पाये गये हैं। बच्ची बुधवार से लापता थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि ''पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।’’ मैं स्वंय गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान के लिये जा रहा हूं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेंगी।बच्ची के पिता ने आरोप लगाया था कि गांव के ही लेखराम ने पुरानी दुश्मनी के कारण बेटी की हत्या की है।

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बृहस्पतिवार को जिस तीन साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत में पाया गया था, उसकी बलात्कार के बाद हत्या की गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले में तीन हफ्ते में इस प्रकार का यह तीसरा मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि तीन साल की बच्ची का क्षत विक्षत शव जिले के सिंहाई इलाके में गांव में उसके घर के पास के एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। उसके सिर पर चोट के निशान पाये गये हैं। बच्ची बुधवार से लापता थी।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि ''पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस समय परिवार के साथ हूं। इस मामले पर पुलिस की सात टीमें काम कर रही हैं। मैं स्वंय गन्ने के खेतों में तलाशी अभियान के लिये जा रहा हूं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेंगी।''

सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ रासुका (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जा सकती है। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया था कि गांव के ही लेखराम ने पुरानी दुश्मनी के कारण बेटी की हत्या की है। उन्होंने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया हे कि आरोपी ने दुश्मनी के कारण उसकी बेटी का पहले अपहरण किया बाद में मार दिया।

लखीमपुर जिला हाल में सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले 17 साल की एक लड.की का शव उसके गांव के बाहर मिला था। वह छात्रवृत्ति का फार्म भरने गयी थी तभी उसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी । नीमगांव पुलिस थाने के अन्तर्गत उसके गांव के बाहर एक खाली तालाब में लड़की का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ था।

इससे पहले जिले में एक 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी । पुलिस के मुताबिक लड़की दोपहर बाद अपने घर से खेत को गयी थी। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की।

गन्ने के एक खेत में उसका शव बरामद हुआ। दोनों घटनायें पिछले महीने की हैं। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हो गईं और इन दोनो दलों ने कानून व्यवस्था का मुददा उठाया था।

लखीमपुर खीरी में बच्ची से बलात्कार और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में तीन साल की एक बच्ची से बलात्कार और हत्या के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी लेखराम को निघासन इलाके बामहनपुर गांव के पास एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है । अधिकारी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिये लेखराम गन्ने के खेत में छिप गया था ।

निघासन के पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने लेखराम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है । गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को खीरी जिले में तीन साल की एक बच्ची का शव गन्ने के खेत में पाया गया था। उसकी हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था । बच्ची बुधवार से लापता थी। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा को फोन पर बताया, ''पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। इस मामले पर पुलिस की सात टीमें काम कर रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेंगी।''

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ रासुका :एनएसए: भी लगाया जा सकता है। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया था कि गांव के ही लेखराम ने पुरानी दुश्मनी के कारण उनकी बेटी की हत्या की है। जिले में बीते कुछ हफ्तों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। कुछ दिन पहले 17 साल की एक लड़की का शव उसके गांव के बाहर मिला था। वह छात्रवृत्ति का फार्म भरने गयी थी। उससे बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी । नीमगांव पुलिस थाना के अन्तर्गत उसके गांव के बाहर एक खाली तालाब से उसका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ था।

इससे पहले, जिले में 13 साल की एक लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के मुताबिक लड़की दोपहर बाद अपने घर से खेत गयी थी, शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका शव गन्ने के एक खेत से बरामद हुआ था। इसके बाद, विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की योगी सरकार की आलोचना करते हुए राज्य की खराब कानून व्यवस्था का मुददा उठाया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई