लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : कुशीनगर में युवक का सिर काटकर नहर में बहाया, हाथ की कलाई और अंगुलियां भी काटी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 13, 2019 13:47 IST

खड्डा क्षेत्र के मठिया गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर युवक की सिर कटी लाश मिली। इसके बाद जब युवक का कटा हुआ सिर खोजा जा रहा था तो दूसरे युवक का शव भी मिला।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में खड्डा क्षेत्र में बदमाशों ने बेरहमी से दो युवकों की हत्या कर दी। युवक का गला काटकर गंडक नहर में फेंक दिया। हाथ की कलाई और अंगुलियां भी शरीर से कटी हुई मिली। बदमाशों ने काफी खौफनाक तरीके से इस घटना को अंजाम दिया।

गंडक नहर की पटरी पर मिली लाश

स्थानीय पुलिस के मुताबिक खड्डा क्षेत्र के मठिया गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर युवक की सिर कटी लाश मिली। इसके बाद जब युवक का कटा हुआ सिर खोजा जा रहा था तो दूसरे युवक का शव भी मिल गया। सिर कटे युवक की पहचान राजकुमार और नहर में मिले दूसरे शव की पहचान इस्माइल के नाम से हुई है।

जमीन विवाद की है आशंका

पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान की। इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जमीन विवाद के कारण हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक व्यक्ति आरएसएस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

चाय की दुकान चलाता था मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खड्डा क्षेत्र के रहने वाले चंद्रिका खड्डा उपनगर के आंबेडकर मोहल्ले में चाय की दुकान चलाते हैं। सोमवार की शाम उनका छोटा बेटा राजकुमार गांव से खड्डा जाने के लिए बाइक से निकला। राजकुमार मंगलवार तक वापस घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुई। घर वाले राजकुमार को ढूंढ़ना शुरु ही करने वाले थे कि उनके घर बेटे की हत्या होने की खबर पहुंच गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?