लाइव न्यूज़ :

नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति, भड़की महिला ने बोला हमला, प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2021 19:04 IST

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामपुर चौराहा हरबंश पट्टी गांव का मामला है. जख्मी पीड़ित युवक को गोपालगंज के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव का रहने वाला है.प्राइवेट पार्ट कटने से जख्मी पीड़ित युवक को गोपालगंज के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.शादी के कुछ दिन के बाद ही उसकी पत्नी ससुराल से मिले गहने को लेकर फरार हो गई थी.

कुशीनगरः नाराज पत्नी को मनाने के लिए यूपी में अपने ससुराल जाना युवक को महंगा पड़ गया.

भड़की पत्नी ने रात में पति पर ही हमला बोल दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट कर मायके से फरार हो गई. ये सनसनीखेज वारदात यूपी के कुशीनगर जिले के रामपुर चौराहा हरबंश पट्टी की है. पीड़ित युवक का नाम गोविंदा कुमार है और वह गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव का रहने वाला है.

प्राइवेट पार्ट कटने से जख्मी पीड़ित युवक को गोपालगंज के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पीड़ित गोविंदा कुमार के मुताबिक आठ महीने पहले उसकी शादी कुशीनगर के हरबंशपुर की रहने वाली विभा कुमारी से हुई थी. शादी के कुछ दिन के बाद ही उसकी पत्नी ससुराल से मिले गहने को लेकर फरार हो गई थी.

पत्नी ने खुद फोन कर ससुराल बुलाया युवक ने बताया कि बुधवार दोपहर में उसकी पत्नी ने फोन कर उसे ससुराल बुलाया और वापस साथ में चलने की बात कही. युवक के मुताबिक वह ससुराल में पहुंच गया और 24 मार्च की रात पति-पत्नी रात ने साथ में खाना भी खाया. खाना खाने के बाद दोनों साथ में एक ही कमरे में सोने चले गए.

घटना के बाद गंभीर हालत मे युवक को वहां स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर परिजन युवक को वहां से गोपालगंज ले आये और सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां युवक का इलाज चल रहा है. युवक का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

पीड़ित युवक का नाम गोविंदा कुमार है. युवक की इलाज कर रहे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि समय पर युवक के दोस्तों ने एंबुलेंस से अस्पताल ला दिया था, जिसके कारण उसकी जान बचा ली गई. पीड़ित युवक ने कहा कि ससुराल जाने के बाद पत्नी की मोबाइल में उसका आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीर देख लिया था.

जिसके कारण बुधवार की रात में मोबाइल फोड़ दिया. इस वजह से पत्नी के साथ मारपीट भी हुआ. बाद में सास पहुंची और समझा-बुझाकर शांत करा दी. रात के 12 बजे पत्नी के साथ कमरे में सो गया. इस बीच ब्लेड लेकर पत्नी आई और प्राइवेट पार्ट को काट फरार हो गई. पीड़ित गोविंदा कुमार के अनुसार आठ माह पहले उनकी शादी कुशीनगर के हरबंशपुर की रहने वाली विभा कुमारी से हुई थी.

शादी के कुछ दिन के बाद ही उसकी पत्नी ससुराल से मिले गहने को लेकर मायके चली गई थी. मायके से वापस ससुराल न आकर पति को ही बुला लेती थी. बाद में युवक 40 दिन बाद पत्नी को समझा-बुझाकर घर ले आया था. लेकिन ससुराल आने पर उसकी पत्नी किसी युवक से फोन पर अक्सर बात करती थी. जिसकी जानकारी होने पर गोविंद मांझी ने अपनी पत्नी के दूसरे युवक से बात करने का विरोध शुरू कर दिया. दोनों के बीच झगडा होने लगा. इसी बीच उसकी पत्नी फिर से अपने मायके चली गई.

बुधवार की शाम गोविंद मांझी अपनी पत्नी से मिलने अपने ससुराल पहुंचा. रात में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. झगडा करने के बाद गोविंद मांझी सो गया. इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया. युवक के चीखने चिल्लाने पर ससुराल के लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी को नामजद किया है. मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली