लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: बहराइच में वनकर्मी पर बाघ ने किया हमला, मौत

By भाषा | Updated: March 15, 2020 15:39 IST

विश्व प्रकृति निधि (डब्लयू डब्लयू एफ) के परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने गुरुवार को बताया कि वन विभाग का दैनिक वेतन कर्मी वाचर बांधू (60) बुधवार शाम को कतर्नियाघाट रेंज के कटियारा बीच में जंगल में गश्त पर निकला था।

Open in App
ठळक मुद्देबाघ के हमले की पुष्टि हो रही है। बाघ ने मृतक का हाथ खाया है व मृतक की गर्दन पर बाघ के जबड़े के चिह्न हैं। मृतक के अंतिम संस्कार के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से 10 हजार रुपये तात्कालिक सहायता के रूप में दिए जा रहे हैं।

बहराइचःउत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में बाघ के हमले में एक वनकर्मी की मौत हो गयी।

विश्व प्रकृति निधि (डब्लयू डब्लयू एफ) के परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने गुरुवार को बताया कि वन विभाग का दैनिक वेतन कर्मी वाचर बांधू (60) बुधवार शाम को कतर्नियाघाट रेंज के कटियारा बीच में जंगल में गश्त पर निकला था। बांधू का शव बरामद हुआ है।

उन्होंने कहा कि शव को देखकर बाघ के हमले की पुष्टि हो रही है। बाघ ने मृतक का हाथ खाया है व मृतक की गर्दन पर बाघ के जबड़े के चिह्न हैं। कुछ ग्रामीणों ने बाघ को शव के निकट बैठे भी देखा है। उन्होंने बताया कि मृतक के अंतिम संस्कार के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से 10 हजार रुपये तात्कालिक सहायता के रूप में दिए जा रहे हैं।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर परिजनों को सरकार द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबहराइचउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO