लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: नाबालिग बेटी की हत्या कर शव को खंडहर में गड्ढा खोदकर दफनाया, मां गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 5, 2020 12:06 IST

पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि घटना के एक दिन पहले उसकी बेटी रात भर घर से गायब रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बांदा जिले के खुरहण्ड गांव में दिल दहलाने वाली घटनामां पर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या और शव गायब करने का आरोप

बांदा जिले के खुरहण्ड गांव में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की कथित रूप से हत्या कर शव को खंडहर में दफना दिया। पुलिस ने शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को खुरहण्ड गांव में एक खंडहरनुमा जगह के गड्ढे में दफनाया गया करीब 15 साल की लड़की शिल्पी का शव बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में लड़की की मां सरोज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के चचेरे भाई भवानी सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि महिला सरोज सिंह ने 30 अप्रैल की रात एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी बेटी शिल्पी की मारपीट कर हत्या करने के बाद शव गायब कर दिया था।

पांडेय ने बताया कि इस सूचना पर महिला और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर गड्ढे में दफनाया गया शव बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि महिला ने सोते समय दुपट्टे से अपनी बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी और शव खंडहर में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। उन्होंने बताया कि महिला का पति नोएडा में किसी निजी कंपनी में मजदूरी करता है और महिला यहां अपने छह नाबालिग बच्चों के साथ रह रही है। बहरहाल, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह