लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक घटना: भदोही में रेप के बाद छात्रा की हत्या, शव को तेजाब से जलाया, जीन्स से परिवार ने पहचाना

By भाषा | Updated: August 19, 2020 18:43 IST

धौरहरा स्थित एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की सोमवार को मवेशी चराने गयी थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गयी। उसका शव बुधवार दोपहर वरुणा नदी में पाया गया। शव का ऊपरी आधा हिस्सा तेजाब से जलाया गया था। परिजन ने लड़की की जीन्स देखकर उसकी पहचान की।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के परिजन का आरोप है कि उन्होंने उसकी बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की आशंका जतायी थी, मगर इसके बावजूद पुलिस ने घोर लापरवाही बरती।पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि इस मामले में सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।शव मिलने के बाद नाराज लोगों की भीड़ ने भदोही-जौनपुर मार्ग पर रास्ता जाम करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

भदोहीः जिले के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर पहचान छिपाने के मकसद से शव को तेजाब से जला दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली इलाके के धौरहरा स्थित एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की सोमवार को मवेशी चराने गयी थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गयी। उसका शव बुधवार दोपहर वरुणा नदी में पाया गया। शव का ऊपरी आधा हिस्सा तेजाब से जलाया गया था। परिजन ने लड़की की जीन्स देखकर उसकी पहचान की।

लड़की के परिजन का आरोप है कि उन्होंने उसकी बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की आशंका जतायी थी, मगर इसके बावजूद पुलिस ने घोर लापरवाही बरती। हालांकि पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह का कहना है कि इस मामले में सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

भीड़ ने भदोही-जौनपुर मार्ग पर रास्ता जाम करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

बहरहाल, शव मिलने के बाद नाराज लोगों की भीड़ ने भदोही-जौनपुर मार्ग पर रास्ता जाम करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। काफी समझाने—बुझाने के बाद लोग पोस्टमार्टम के लिये शव देने को राजी हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गयी है और शव की पहचान छुपाने के लिये उसे तेजाब से जलाया गया है।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने एक ईंट भट्ठा मालिक समेत कुछ लोगों पर बलात्कार की आशंका जतायी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा कि लड़की से बलात्कार हुआ या नहीं।

ट्रक पलटा : बच्चे समेत चार लोगों की मौत

एटा जिले के मलावन क्षेत्र में बुधवार को अनियन्त्रित होकर पलटे एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मलावन क्षेत्र में दोपहर मक्का से भरा एक ओवरलोड ट्रक अनियन्त्रित होकर पलट गया।

उसकी चपेट में आने से चार राहगीरों-रामश्री (60), मायादेवी (62), अन्नू गुप्ता (21) और दो वर्षीय अंश की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में गम्भीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशरेपयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा