लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: संजलि हत्याकांड मामले में हुआ खुलासा, चचेरे भाई ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: December 26, 2018 03:13 IST

घटना के बाद लड़की को 60 फीसदी जली हुयी हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी थी। जिस जगह पर छात्रा को जलाया गया उससे ठीक 100 मीटर की ही दूरी पर 23 नवंबर को उसके पिता हरेंद्र पर भी हमला हुआ था। 

Open in App

उत्तरप्रदेश के आगरा में छात्रा संजलि को जिंदा जलाने के मामले को सुलझा लेने का दावा करते हुए पुलिस ने कहा है कि उसके चचेरे भाई ने ही कथित तौर पर उसे आग लगायी थी। 

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जांच में पाया गया कि मामले का मुख्य आरोपी लड़की का चचेरा भाई योगेश था। योगेश के अलावा उसके कुछ रिश्तेदारों की भी इस हत्याकांड में संलिप्तता थी।पुलिस के मुताबिक, छात्रा संजलि को जिस जगह पर जलाया गया वहां पुलिस को पहला सबूत लाइटर मिला। इस लाइटर के जरिये जांच आगे बढ़ी। इस लाइटर पर आरोपियों के फिंगर प्रिंट मिले।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान योगेश के रिश्तेदार विजय और आकाश का नाम भी आरोपी के तौर पर सामने आया। योगेश पहले ही खुदकुशी कर चुका है। विजय, योगेश के मामा का बेटा है जबकि आकाश, विजय का रिश्तेदार बताया जाता है। छात्रा की मौत के बाद पुलिस की टीम योगेश के घर की तलाशी लेने पहुंची तो उन्हें एक पत्र मिला। इसके बाद साफ हो गया कि योगेश की इस मामले में भूमिका संदिग्ध है। 

घटना के बाद लड़की को 60 फीसदी जली हुयी हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी थी। जिस जगह पर छात्रा को जलाया गया उससे ठीक 100 मीटर की ही दूरी पर 23 नवंबर को उसके पिता हरेंद्र पर भी हमला हुआ था। 

आगरा के थाना मलपुरा अंतर्गत लालऊ गांव की कक्षा दसवीं की छात्रा 18 दिसंबर को स्कूल से वापस लौट रही थी । वह अकोला के एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। रोजाना की तरह वह अपनी साइकिल से घर वापस लौट रही थी ।जैसे ही वह अपने घर के करीब पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया । 

छात्रा की हत्या और योगेश की मौत को लेकर पुलिस ने कड़ियां जोड़ना शुरू की, तो शुरूआती जांच में मामला एकतरफ़ा प्यार का निकल कर सामने आया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट