लाइव न्यूज़ :

जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बाल-बाल बचे थानाध्यक्ष, 25 हजार का इनामी

By भाषा | Updated: June 21, 2019 16:22 IST

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार सुबह मुंडाली थानाक्षेत्र के गांव समयपुर रोड़ पर जंगल में बाइक सवार एक संदिग्ध के खड़े होने की सूचना पर मुंडाली के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली एसओ के पास से निकली और वे बाल-बाल बच गए।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के सीधे पैर की पिंडली को चीरती हुई निकल गई।

मेरठ,21 जून(भाषा) उत्तर प्रदेश के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव समयपुर के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान मुंडाली के थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार सुबह मुंडाली थानाक्षेत्र के गांव समयपुर रोड़ पर जंगल में बाइक सवार एक संदिग्ध के खड़े होने की सूचना पर मुंडाली के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापा मारा।

पुलिस को देखते ही बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली एसओ के पास से निकली और वे बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश के सीधे पैर की पिंडली को चीरती हुई निकल गई।

बदमाश मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। प्रवक्ता के अनुसार घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस व खोखे बरामद हुए हैं। बदमाश की पहचान मुंडाली थानाक्षेत्र के गांव जसौरा निवासी वसी उर्फ हीरो के रूप में हुई है,जिस पर मुंडाली थाने से 25 हजार का इनाम घोषित था।

वसी पर मुंडाली थाने में ही एक दर्जन से अधिक लूट,डकैती और हत्या के के दर्ज हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा