लाइव न्यूज़ :

गोंडा में किशोर ने किया दो नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म, तीनों गए थे महुआ बीनने

By भाषा | Updated: April 23, 2020 19:27 IST

गोंडा जिला के तरबगंज क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग ने दो दलित बच्चों के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना बुधवार सुबह की है। जहां दो नाबालिग दलित बच्चे एक पेड़ से महुआ बीनने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों को गन्ने के खेत में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। घर लौटकर उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।पीड़ित बच्चों का पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपी के पिता ने अपने बेटे की शिकायत सुनने से इंकार कर दिया।

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर द्वारा गांव के ही दो नाबालिग बच्चों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है।

पुलिस ने पीड़ित बच्चों की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। तरबगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार को एक गांव के तीन नाबालिग बच्चे शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला ‘महुआ’ बीनने के लिए एक बाग में गए हुए थे। तीनों बच्चों की उम्र क्रमशः छह साल, नौ साल और 13 साल है।

उन्होंने बताया कि बड़े बच्चे ने दोनों को गन्ने के खेत में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। घर लौटकर उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। जब पीड़ित बच्चों का पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो आरोपी के पिता ने अपने बेटे की शिकायत सुनने से इंकार कर दिया।

इसके बाद पीड़ित के पिता ने नामजद तहरीर देखकर किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, लैंगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण, दलित अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। पीड़ित बालकों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास