लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः गाजियाबाद में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 20, 2020 22:05 IST

कविनगर थाना अंतर्गत सुनसान इलाके में सुबह में बच्ची का शव मिला । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक बच्ची के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह आरोपी से पिछले 10 साल से परिचित थे।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक बच्ची के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह आरोपी से पिछले 10 साल से परिचित थे।

गाजियाबादः गाजियाबाद में ढाई साल की बच्ची से उसके पिता के एक परिचित ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी । बच्ची का शव मंगलवार को कविनगर में मिला।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता के परिचित ने उसे खाने का कुछ सामान देने के बहाने फुसलाया। कविनगर थाना अंतर्गत सुनसान इलाके में सुबह में बच्ची का शव मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के मुताबिक बच्ची के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह आरोपी से पिछले 10 साल से परिचित थे।

आरोपी उनके घर पर आता था और बच्चे उन्हें चाचा कहते थे। आईपीसी की धारा 376 और 302 के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बुलंदशहर : व्यक्ति ने खुद जहर खाया, पत्नी और बेटे को भी दिया

बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति ने खुद जहर खाने के बाद पत्नी और बेटे को भी जहर दे दिया। घटना में महिला की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान रामवती (52) के रूप में हुई है। उसके पति बलवीर (55) और बेटा दीपक (11) दोनों की हालत गंभीर है।

अकबरपुर गांव के राजकुमार ने मंगलवार को पुलिस को सूचित किया कि रामवती और बलवीर अपनी झोपड़ी में बेहोश हैं और उनका बेटा दीपक उल्टियां कर रहा है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां रामवती की मौत हो गई जबकि बलबीर और दीपक की हालत देखते हुए उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बलबीर बेहोश है। उनके मुताबिक, दीपक ने बताया कि उसके पिता बलबीर ने उन्हें रात को गोली खाने को दी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO