लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: छेड़खानी की शिकायत की तो युवती को जिंदा जलाया, SHO सस्पेंड

By स्वाति सिंह | Updated: December 3, 2018 11:51 IST

डॉक्टरों ने बताया कि वह लगभग 60 फीसदी झुलस गई है। खबरों कि मानें तो डीजीपी ओपी सिंह ने मौजूदा एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही डीजीपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तंबौर गांव में रविवार (3 दिसंबर) को इलाके के कुछ लड़कों ने युवती से छेड़छाड़ की.इसके बाद जब युवती ने मामले की शिकायत पुलिस की। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पहले ही मनचलों ने युवती पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। 

जिससे लड़की बेहद बुरी तरह से झुलस गई है फिलहाल उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वह लगभग 60 फीसदी झुलस गई है। खबरों कि मानें तो डीजीपी ओपी सिंह ने मौजूदा एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही डीजीपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय एसपी प्रभाकर चौधरी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। इसके अगले ही दिन उसे जलाने की खबर सामने आई। उन्होंने बताया कि फिलहाल संबंधित को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में सीओ के भूमिका की जांच चल रही है।'

बता दें कि बीते महीने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव से ऐसी ही खबर सामने आई थी। यहां शौच के लिए गई किशोरी के शादी से इंकार करने पर उसके रिश्ते के भाई ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था। 

इसपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया था कि जराखर गांव में सोलह साल की एक लड़की घर से बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। रास्ते में उसका रिश्ते का भाई संजय उससे मिला और उस पर भाग कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने शादी से मना किया तो उसने लड़की के ऊपर पीछे से मिट्टी (किरोसिन) का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि लड़की आग से करीब पचास फीसदी झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक संजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा