लाइव न्यूज़ :

आटा चक्की में सो रहे पिता-बेटे की सिर कुचल कर हत्या, सुबह खून से लथपथ मिला शव

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 17, 2018 15:06 IST

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में डबल मर्डर केस से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार 16 फरवरी को पिता और बेटे की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई है। इस वक्त पिता और बेटे आटा चक्की में सो रहे थे। इस डबल मर्डर केस से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांव में तनाव की  स्थितियों को देखते हुए पुलिसबल को तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया, "रामजन्म कुशवाहा (94) और उनका बड़ा बेटा रामकरण (46) शुक्रवार रात को अपने आटा चक्की कारखाने में सो रहे थे कि अज्ञात हमलावरों ने किसी भारी वस्तु से उनके सिर कुचलकर हत्या कर दी।" इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

16 फरवरी की सुबह गांव वाले अपना आटा लेने चक्की पर गए तो दरवाजे बंद पाए गए। आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुलने पर कुशवाहा के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जब दूसरे रास्ते से अंदर जाकर देखा गया तो चारपाई पर पिता-पुत्र के खून से लथपथ शव मिले। 

हत्या के बाद मुआवजे की मांग को लेकर गांव वाले घटना स्थल के पास धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह गांव वालों का धरना खत्म कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह