लाइव न्यूज़ :

डकैतों ने घर में घुसकर परिवार वालों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, दो बेटे और पिता की गई जान, मां की हालत गंभीर

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 28, 2021 12:29 IST

गाजियाबाद के लोनी बाजार के कपड़ा व्यवसायी के घर डकैतों ने तड़के सुबह 3 बजे घर में घुसकर परिवार के चार लोगों को गोली मारी दी , जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देडकैतों ने चोरी के इरादे से परिवार को मारी गोली घटना में दो बेटों और पिता की हुई मौत, मां की स्थिति गंभीरलोगों ने कहा- डकैत घर से नगद और जेवरात भी लूट ले गए

गाजियाबाद : गाजियाबाद में डकैतों ने सोमवार को तड़के सुबह एक कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों को गोली मारी, जिनमें से दो बेटों और पिता की मौके पर मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है । इस घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है । 

जानकारी के मुताबिक लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले के यहां तड़के सुबह 3 बजे के करीब बदमाश डकैती के इरादे से घुसे । इस दौरान उन्होंने 70 साल के रईसुद्दीन और उनके दोनों बेटों अजहर और इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी । इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मार दी । फिलहाल उनकी पत्नी की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर से बदमाश नगदी और जेवरात भी लूट ले गए । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

पुलिस के मुताबिक, डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को गोली मारी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि फातिमा नाम की महिला की हालत गंभीर है । मौके पर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोनी इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मारी गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को मृत पाया जबकि एक महिला घायल थी । घायल को इलाज की अस्पताल पहुंचाया गया है । घटना की जांच की जा रही है । मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं । 

टॅग्स :गाजियाबादउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई