लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगरः पांच लोगों ने किया खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- नौकरी छूटने की वजह से तनाव में किया

By भाषा | Updated: October 13, 2020 14:57 IST

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे के अंदर पांच लोगों ने आत्महत्या की। एक ने सुसाइड नोट में लिखा कहा कि नौकरी न होने से यह कदम उठा रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली निवासी अविनाश सूरी ने मंगलवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृतक के दोस्त तिलक ने थाना सेक्टर 20 पुलिस को घटना की सूचना दी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों द्वारा खुदकुशी किये जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले उमा शंकर महतो (30 वर्ष) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से बिहार के छपरा का रहने वाला था। महतो के रिश्तेदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि मरने से पूर्व उमाशंकर ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने नौकरी छूटने की वजह से तनाव में होने का जिक्र किया है। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव में अपने दोस्त के यहां रहने आए दिल्ली निवासी अविनाश सूरी ने मंगलवार को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक के दोस्त तिलक ने थाना सेक्टर 20 पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के एनटीपीसी विद्युत नगर में रहने वाली प्रियंका कश्यप नामक युवती ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के सिरसा के पास साइकिल की दुकान चलाने वाले सूरजपाल पुत्र मुंशी सिंह ने कर्ज की वजह से परेशान होकर इकोटेक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पेड़ से लटककर बीती रात को आत्महत्या कर लिया।

उन्होंने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने इस बात पर का जिक्र किया है, कि वह बढ़ते कर्ज से काफी परेशान थे। एक अन्य मामले में थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारबिहारनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली