लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

By भाषा | Updated: September 22, 2019 17:37 IST

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पीड़ित पक्ष से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक दीपक गुप्ता तथा एक हेड कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। उन पर पीड़ित पक्ष से बदसुलूकी करने का आरोप है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में एक दलित किशोरी से साथ सामूहिक दुराचार तथा इस घटना का वीडियो बनाने का कथित मामला सामने आया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की और मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 16 साल की एक दलित किशोरी पड़ोस के गांव में घास काटने गयी थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के तीन युवक उसे जबरन सुनसान इलाके में ले गये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया तथा साथ ही वारदात का वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने बताया कि किशोरी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पीड़ित पक्ष से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक दीपक गुप्ता तथा एक हेड कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। उन पर पीड़ित पक्ष से बदसुलूकी करने का आरोप है।

इसके अलावा थानाध्यक्ष मनीष पाण्डे की भी जांच का आदेश मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद पाठक को दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज) सुजीत पाण्डे ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये पांच टीमें गठित करने के निर्देश दिये हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा