लाइव न्यूज़ :

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्मः 19 साल की पीड़िता को दिल्ली एम्स भेजा, हालत में कोई सुधार नहीं

By भाषा | Updated: September 28, 2020 14:18 IST

पीड़िता की हालत में यहां कोई सुधार नहीं दिख रहा था। जवाहर लाल नहरू मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक डा हारिस मंजूर खान ने बताया कि पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और वह जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटीलेटर) पर है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को इलाज के लिये राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में भेज दिया गया है।परिजनों ने उसका इलाज दिल्ली में कराने की इच्छा जतायी तो इसके बाद उसे सोमवार की सुबह दिल्ली एम्स में भेज दिया गया। चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी।

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 साल की पीड़िता को सोमवार को इलाज के लिये राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में भेज दिया गया है।

पीड़िता की हालत में यहां कोई सुधार नहीं दिख रहा था। जवाहर लाल नहरू मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक डा हारिस मंजूर खान ने बताया कि पीड़िता की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और वह जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटीलेटर) पर है।

उन्होंने बताया कि उसके परिजनों ने उसका इलाज दिल्ली में कराने की इच्छा जतायी तो इसके बाद उसे सोमवार की सुबह दिल्ली एम्स में भेज दिया गया। इससे पहले रविवार की देर शाम भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने एक बयान जारी कर मांग की थी कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये तुरंत नयी दिल्ली भेजा जाये।

उन्होंने मांग की कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये और परिजनों को सुरक्षा प्रदान कराई जाये तथा उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाये। आजाद ने परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और हथियार का लाइसेंस प्रदान करने की भी मांग की है।

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक लड़की ने बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअलीगढ़यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा