लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बसपा नेता के फार्महाउस में रात दो बजे छापेमारी, गौकशी के आरोप में 5 गिरफ्तार

By एएनआई | Updated: July 27, 2019 13:23 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने रात के 2 बजे बसपा नेता के फार्महाउस पर छापा मारा और गौकशी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बिजनौर में गोकशी के आरोप में पांच गिरफ्तारबिजनौर पुलिस ने रात दो बजे बसपा नेता के फार्म हाउस पर की छापेमारी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गौकशी की सूचना पर एक बसपा नेता के फार्म हाउस पर रात दो बजे छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच आठ लोग फरार हो गए।

गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनके नाम हैं- शकु, नन्हें ,जाहिद, औसफ और जुबेर। रिपोर्ट्स के मुताबिक फार्महाउस बहुजन समाज पार्टी की नेचा रुचि वीरा का है।

पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से 8 लोग फरार हैं। पुलिस इस मामले में बसपा नेता की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। 

बिजनौर के एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया, 'पुलिस ने रात के 2 बजे फार्महाउस पर छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि बसपा नेता रुचि वीरा के फार्महाउस पर गौकशी हो रही है। पुलिस को मौके से दो कुंटल गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस ने 5 पांच तस्करो को गिरफ़्तार कर जेल में बंद कर दिया है।' 

एसपी सिटी ने आगे बताया, 'फार्महाउस के मालिक की भूमिका भी जांच कर रहे हैं। अगर कुछ सबूत मिलता है तो उनके खिलाफ भी करवाई की जाएगी।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबहुजन समाज पार्टी (बसपा)गायup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह