लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः गरीबी दूर करने के लिए तीन साल के बेटे को बेचना चाहता था पिता, खरीदार नहीं मिले तो कर दी हत्या

By अभिषेक पारीक | Updated: July 30, 2021 17:30 IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपने तीन साल के बेटे की हत्या कर दी। दरअसल, यह पिता अपने बेटे को बेचना चाहता था, लेकिन जब उसे खरीदार नहीं मिले तो उसने अपने बेटे को मौत की नींद सुला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक पिता ने अपने तीन साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी अपने बेटे को बेचना चाहता था, लेकिन खरीदार नहीं मिलने पर हत्या कर दी। आरोपी ने गरीबी से निजात पाने के लिए मासूम बेटे की कीमत 3 लाख रुपये लगाई थी। 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपने तीन साल के बेटे की हत्या कर दी। दरअसल, यह पिता अपने बेटे को बेचना चाहता था, लेकिन जब उसे खरीदार नहीं मिले तो उसने बेटे को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी पिता ने गरीबी से निजात पाने के लिए अपने मासूम बेटे की कीमत 3 लाख रुपये लगाई थी। 

आरोपी की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में की गई है और वह मजदूरी करता है। नौशाद के पिता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि नौशाद ने उनके पोते की हत्या कर दी है। 

जिले के धनोरा इलाके में यह घटना सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, आरोपी की पत्नी ने बताया कि नौशाद अपने बच्चे को बेचने पर अड़ा था। उसे शराब और जुए के लिए पैसे चाहिए थे। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी ने बच्चे को बेचने के फैसले का विरोध किया था, जिसके बाद उनके बीच में नियमित रूप से झगड़ा होता था। 

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार को नौशाद ने अपनी पत्नी को धनोरा मंडी इलाके में मोबाइल का चार्जर उधार लेने के लिए भेजा था। हालांकि पत्नी को शक होने पर वह जल्द ही घर लौट आई। उसने देखा कि नौशाद बच्चे का गला घोट रहा है। तब तक बच्चा बेहोश हो गया था। महिला बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर गई लेकिन वहां पहुंचने पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से बेहद नाराज नौशाद के पिता ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। 

पुलिस के मुताबिक, करीब चार साल पहले दोनों की शादी हुई थी और उनके दो बच्चे थे। थानाधिकारी जयवीर सिंह का कहना है कि नौशाद शराब और जुए का आदी था। अपनी गरीबी दूर करने के लिए वह अपने बेटे को बेचना चाहता था लेकिन वह कोई खरीदार नहीं ढूंढ सका और उसने अपने बेटे को मार डाला। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याअमरोहायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह