Uttar pradesh ki khabar: किशोर और किशोरी पेड़ पर फंदे से लटके मिले, पुलिस ने आत्महत्या बताया, शहर में हड़कंप
By भाषा | Updated: April 7, 2020 15:49 IST2020-04-07T15:49:35+5:302020-04-07T15:49:35+5:30
किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया है उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 वर्षीय छात्र और 17 वर्षीय किशोरी गत रविवार रात से लापता थे। दोनों सोमवार को यहां पास में एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले।

इस संबंध में एक मामला दर्ज करके गहराई से जांच की जा रही है।
फतेहपुरःउत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक किशोर और किशोरी एक पेड़ से फंदे से लटके पाए गए और संदेह है कि दोनों ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी और लागू लॉकडाउन के चलते वे घर से भाग नहीं सके।
इस बीच, किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया है उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि 19 वर्षीय छात्र और 17 वर्षीय किशोरी गत रविवार रात से लापता थे। दोनों सोमवार को यहां पास में एक नीम के पेड़ से फंदे पर लटके मिले।
उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि उनके रिश्ते को उनके परिवारों की मंजूरी नहीं थी, ऐसा प्रतीत होता है कि वे इसलिए भाग नहीं सके क्योंकि लागू लॉकडाउन के चलते उन्हें कोई वाहन नहीं मिला। इसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया।’’
उन्होंने ने बताया कि "शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और बाद में उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। इस संबंध में एक मामला दर्ज करके गहराई से जांच की जा रही है।"