लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव जलाया, फिर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की, जानिए मामला

By भाषा | Updated: September 14, 2020 14:56 IST

औंग थाना के प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मकुआ खेड़ा से महुआ खेड़ा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे खेत में 20 वर्षीय एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान मकुआ खेड़ा गांव के रामबाबू रैदास ने अपनी बेटी विद्या के रूप में की है।"

Open in App
ठळक मुद्देयुवक ने एक युवती की हत्या कर उसके शव को जला दिया और बाद में खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता के हवाले से बताया कि पड़ोसी युवक मोनू उर्फ धीरेंद्र रैदास (24) से उसके प्रेम संबंध थे और आधी रात तक लड़की घर में थी।सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है, जिसकी शिनाख्त मोनू के रूप में हुई।

फतेहपुरः जिले के औंग थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक युवती की हत्या कर उसके शव को जला दिया और बाद में खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

औंग थाना के प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मकुआ खेड़ा से महुआ खेड़ा गांव जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे खेत में 20 वर्षीय एक युवती का अधजला शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान मकुआ खेड़ा गांव के रामबाबू रैदास ने अपनी बेटी विद्या के रूप में की है।"

उन्होंने युवती के पिता के हवाले से बताया कि पड़ोसी युवक मोनू उर्फ धीरेंद्र रैदास (24) से उसके प्रेम संबंध थे और आधी रात तक लड़की घर में थी। लेकिन, सुबह उसका अधजला शव बरामद हुआ। अधिकारी ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मोनू के खिलाफ हत्या कर शव जलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी कि तभी पता चला कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है, जिसकी शिनाख्त मोनू के रूप में हुई।

वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने प्रेमिका (युवती) की हत्या कर शव जलाने के बाद कानूनी कार्रवाई के डर से ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक और युवती के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 

प्रेमसंबंधों को लेकर परिवार की डांट से नाराज होकर किशोरी ने की आत्महत्या

परिवार के सदस्यों द्वारा लड़के के साथ प्रेम संबंधों को लेकर डांटने से नाराज होकर 17 एक वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना रविवार को तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में घटी।

पुलिस के अनुसार उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मामले में जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि वहीं एक अन्य घटना में शामली जिले की एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मार डाला। मामले में जांच जारी है। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा