लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: विवाहिता ने खुदकुशी की, ससुर का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फांसी से लटकता मिला

By भाषा | Updated: May 12, 2020 21:37 IST

प्रियंका के भाई की तहरीर पर पति सुभाष तथा अन्य परिजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार में ससुर व पुत्रवधू की एक साथ मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रियंका का एक बेटी और बेटा है।मलावन कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में प्रियंका (23) नामक विवाहिता ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

एटाः एटा जिले के मलावन क्षेत्र में एक विवाहिता के फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी किये जाने के बाद मंगलवार को उसके ससुर का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फांसी से लटकता पाया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मलावन कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में प्रियंका (23) नामक विवाहिता ने सोमवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। उसके बाद उसके ससुर 60 वर्षीय फूल सिंह ने भी गांव के बाहर स्थित एक पेड़ पर फांसी लगा ली।

एक ही परिवार में ससुर व पुत्रवधू की एक साथ मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रियंका का एक बेटी और बेटा है। प्रियंका के भाई की तहरीर पर पति सुभाष तथा अन्य परिजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

नोएडा में महिला ने आत्महत्या की

थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली 23 वर्षीय एक महिला ने मंगलवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला का पति काफी समय से बीमार था। इस वजह से वह तनाव में थी।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद गांव में रहने वाली मीनू यादव (23 वर्ष) पत्नी अमित यादव ने मंगलवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति काफी दिनों से बीमार था, जिसकी वजह से वह तनाव में थी। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

व्यक्ति ने नाबालिग से बलात्कार की कोशिश की

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 साल की किशोरी से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार करने की कोशिश की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़की रत्नपुरी इलाके में गन्ने के एक खेत में काम कर रही थी, तभी व्यक्ति ने उससे कथित रुप से बलात्कार की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने शोर मचाया तो संदिग्ध मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज