लाइव न्यूज़ :

खेत में पेड़ पर युवक का शव लटका, पिता का आरोप-महिला चिकित्सक ने हत्या कराकर फांसी पर लटकाया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2021 19:38 IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पिता ने कहा कि प्रेम प्रसंग में बेटे की हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमरथरा निवासी मोहर सिंह का बेटा शिवम एटा के पीपल अड्डा स्थित एक मकान में किराए पर रहता था।शिवम ने रिश्ते के चाचा को फोन पर बताया कि उसको चिकित्सक के 4-5 लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है। पिता का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने शिवम की हत्या कराकर शव फांसी पर लटकाया है।

एटाःउत्तर प्रदेश के एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर स्थित खेत में पेड़ पर शुक्रवार को एक युवक का शव लटका पाया गया।

युवक के पिता ने एक महिला चिकित्‍सक पर हत्‍या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस की सूचना पर शनिवार को परिजनों ने शव की शिनाख्‍त शिवम (24) के रूप में की। पुलिस ने आज उसका पोस्‍टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार कोतवलाी देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मरथरा निवासी मोहर सिंह का बेटा शिवम एटा के पीपल अड्डा स्थित एक मकान में किराए पर रहता था।

वह एटा में कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहा था। पोस्‍टमार्टम हाउस पहुंचे युवक के पिता मोहर सिंह ने बताया, ''उसके पुत्र से एक महिला चिकित्सक की लड़की फोन पर बातचीत किया करती थी और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।'' उन्‍होंने बताया, ''शिवम ने रिश्ते के चाचा को फोन पर बताया कि उसको चिकित्सक के 4-5 लोगों द्वारा पकड़ लिया गया है।

उसकी जान खतरे में है, उसको बचा लो, यह कहते समय किसी ने छीन कर फोन काट दिया। उसके बाद कई बार फोन मिलाने के बाद भी बात नहीं हो सकी।'' पिता का आरोप है कि महिला चिकित्सक ने शिवम की हत्या कराकर शव फांसी पर लटकाया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इन्द्रेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गयी है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बांदा में पांच साल की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम एक पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जिले के नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे गांव का एक युवक कल्लू राजपूत (23) पड़ोस की पांच साल की बच्ची को दस रुपये देकर सूनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से छूटने के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि परिजन जब रात में आरोपी के घर घटना की सूचना देने गए तो आरोपी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्जकर रात में ही कल्लू को बलात्कार करने व पॉक्सो अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही उसके तीन परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए गंभीर हालत में जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई