लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, छह गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2020 10:19 IST

दिल्ली से सटे नोएडा में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। हालांकि, पुलिस को सफलता इस बात में मिली कि 6 बदमाश भी पकड़े गए। ये बदमाश लंबे समय से हाईवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में धर गए 6 बदमाश, पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़े गएइस मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हुए हैं, बदमाशों से लूट का सामान और हथियार बरामद हुए हैं

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में थाना दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ में छह बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (तृतीय जोन) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के थाना दादरी पुलिस जांच कर रही थी। तभी एक ट्रक तेजी से आता हुआ दिखाई दिया। 

पुलिस ने जब इस ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक में सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। डीसीपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में छह बदमाश और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डीसीपी ने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। साथ ही बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, चाकू और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

हाईवे पर लूटपाट करते थे ये बदमाश

पुलिस के अनुसार ये बदमाश हाईवे पर खड़े वाहनों से हथियार के बल पर लूटपाट किया करते हैं। अक्सर ऐसी शिकायत मिलती थी ये वाहनों के टायर और नकदी सहित अन्य सामाना लूटकर भाग जाते थे। यह गैंग काफी समय से ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था। 

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही दादरी हाइवे पर एक ट्रक से उसके टायर सहित रुपए आदि लूटे थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट के कई सामान बरामद किये हैं। इस गैंग के सदस्य मुरादाबाद के रहने वाले हैं। इनके लीडर की पहचान फिरोज के तौर पर हुई जिस पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में दर्ज हैं।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनोएडा समाचारनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा