लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: नशे में धुत कंटेनर चालक ने कार को मारी टक्कर, कई किलोमीटर तक घसीटा रहा गाड़ी

By अंजली चौहान | Updated: February 13, 2023 12:12 IST

मेरठ एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह के मुताबिक, कंटेनर चालक नशे में धुत था और कार सवार लोगों ने कार से कूदकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रूका और कार को कुछ दूर तक घसीटता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ में शराब के नशे में धुत कंटेनर चालक ने कार को मारी टक्कर कंटेनर चालक काफी दूर तक कार को घसीटता रहा पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है

मेरठ:उत्तर प्रदेश के मेरठ में शराब के नशे में धुंध कंटेनर ड्राइवर के कार को जोरदार टक्कर मारने के बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आया है, जहां कंटेनर ड्राइवर नशे में धुंध गाड़ी चला रहा है और उसके आगे कार फंसी हुई है, जिसे वह कई किलोमीटर तक घसीटता जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त कार में 4 लोग सवार थे। हालांकि, कार सवार लोगों ने सूझबूझ से मौका रहते अपनी जान बचा ली। गौरतलब है कि हादसा देर रात रविवार का है। जहां नशे की हालत में ड्राइवर कार को करीब रिठानी से घसीटते हुए परतापुरा थाना, मेरठ के पास तक ले गया। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर इतने नशे में था कि उसे होश नहीं था कि वह अपने ट्रक में एक कार फंसा कर घसीट रहा है। इस दौरान कार सवार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार सवार लोगों और सड़क पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रूका और कापी दूर तक ट्रक चलाता रहा। 

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार 

बता दें कि सड़क पर ट्रक चालक द्वारा कार घसीटते हुए देख कार सवार लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रूका। ऐसे में सड़क पर मौजूद अन्य लोगों ने अपनी गाड़ी से कंटेनर को ओवरटेक करके रोका। 

मेरठ एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह के मुताबिक, कंटेनर चालक नशे में धुत था और कार सवार लोगों ने कार से कूदकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रूका और कार को कुछ दूर तक घसीटता रहा। पुलिस के अनुसार, उन्होंने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठयूपी क्राइमसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर