लाइव न्यूज़ :

FIR: छोटी बहन के साथ खेत में गई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2019 19:02 IST

मध्य रेलवे की उपनगरीय रेल सेवा बृहस्पतिवार सुबह कुछ समय के लिए बाधित रही क्योंकि भीड़ भरे ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश नहीं मिलने के बाद कुछ महिला यात्रियों ने दिवा स्टेशन पर ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया।

Open in App

देवरिया (उप्र) जिले के खामपार थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर बुधवार की देर शाम पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक करीट राठौड़ ने बताया कि एक युवती (करीब 25 साल) 30 मार्च की देर शाम को छोटी बहन के साथ खेत में गई थी। बहन को छोड़कर वह खेत में कुछ अंदर तक पहुंच गई।

इसी दौरान बगल के टोले के रहने वाले चार युवक पहुंचे और सभी ने युवती को बंधक बना लिया। आरोप है कि उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घर पहुंची युवती ने परिवारवालों को पूरी बात बताई।

लोकलाज के डर से परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई। लेकिन बुधवार की शाम को पीड़िता की मां ने खामपार पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने गांव के रहने वाले अर्जुन, राजन, दीपक और मुकेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

मुंबई में महिलाओं ने रोकी रेल

मुंबई, चार अप्रैल (भाषा) मध्य रेलवे की उपनगरीय रेल सेवा बृहस्पतिवार सुबह कुछ समय के लिए बाधित रही क्योंकि भीड़ भरे ट्रेन के डिब्बे में प्रवेश नहीं मिलने के बाद कुछ महिला यात्रियों ने दिवा स्टेशन पर ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह सात बजे की है जब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की तरफ जा रही फास्ट लोकल दिवा स्टेशन पहुंची।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘कुछ महिला यात्री लोकल ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर इंतजार कर रही थी। जब ट्रेन वहां पहुंची तो वे उसमें सवार नहीं हो सकीं क्योंकि कुछ महिलायें डिब्बे के दरवाजे पर खड़ी थीं और उन्होंने रास्ता अवरूद्ध कर रखा था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘कुछ महिलायें लोकल ट्रेन में नहीं चढ़ सकीं तो उन्होंने मोटरमैन से ट्रेन रोकने के लिए कहा और ट्रेक पर उतरकर ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया। इसके चलते रेल सेवा कुछ मिनटों के लिए बाधित रही।’’

इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन समाप्त किया और ट्रेन आगे गयी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई