लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एनकाउंटर में मारा गया इनामी अपराधी, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल

By भाषा | Updated: December 18, 2022 11:21 IST

फर्रुखाबाद में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश देवेंद्र उर्फ पिंकू को मार गिराया है। देवेंद्र उर्फ पिंकू पर हत्या, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर मामले थे। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना इलाके में रविवार तड़के हुई मुठभेड़।मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी देवेंद्र उर्फ पिंकू को मार गिराया।देवेंद्र के खिलाफ 19 मामले दर्ज थे, इसमें हत्या और डकैती सहित अपहरण जैसे मामले भी शामिल हैं।

लखनऊ: फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना इलाके में रविवार तड़के एक मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार की सुबह एक बयान जारी कर बताया कि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाने की पुलिस के साथ रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी की मौत हो गयी।

मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हो गए, जिन्हें कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और दोनों खतरे से बाहर हैं।

बयान के अनुसार एक अपराधी के मोटरसाइकिल पर आने की सूचना मुखबिर से मिलने के बाद फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाने की पुलिस और एसओजी ने घेराबंदी की और मोटरसाइकिल सवार अपराधी को रुकने के लिए कहा, तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।

देवेंद्र उर्फ पिंकू कई मामलों में था वॉन्डेट

सीएचसी से उसे राम मनोहर लोहिया, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराधी की पहचान फर्रुखाबाद के चांदपुर निवासी देवेंद्र उर्फ पिंकू के रूप में हुई है। वह कायमगंज थाने के एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 2016 में उसने अपने साथियों के साथ डकैती के दौरान पटियाली (कासगंज जिले में) में एक सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रामावतार गुप्ता की हत्या कर दी थी।

देवेंद्र पर वर्ष 2019 में ग्राम चांदपुर फर्रुखाबाद के कोटेदार रामनरेश तिवारी की अपहरण के बाद हत्या का भी आरोप था। पुलिस ने बयान में कहा कि देवेंद्र के खिलाफ 19 मामले दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा