लाइव न्यूज़ :

यूपी में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या के बाद लूटपाट, पुलिस ने 12 साल के 'मास्टरमाइंड' को किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2022 15:01 IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने 12 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लूट और हत्या की साजिश इसी लड़के ने रची थी।

Open in App

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग दंपति को लूटने और उनकी हत्या करने के आरोप में शनिवार को एक 12 वर्षीय लड़के और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल, 22 नवंबर को एक कबाड़ व्यापारी 60 साल के इब्राहिम अपने घर के अंदर मृत पाए गए थे, जबकि उनकी पत्नी हाजरा का शव भी एक खाली जमीन पर एक शौचालय के पास मिला था। पत्नी के गले में एक कपड़ा लिपटा हुआ पाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग दंपती की लूट और हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड 12 साल का एक लड़का है। नाबालिग कथित तौर पर दंपति को जानता था और उसने ही साजिश रचते हुए तीन अन्य लोगों को लूट के लिए अपने साथ शामिल किया था। इनआरोपियों को यह जानकारी मिली थी कि इब्राहिम ने कबाड़ी बेच कर बहुत पैसा जमा किया है। पुलिस के अनुसार लूट के प्रयास के तहत ही दंपति की हत्या की गई।

पुलिस ने नाबालिग लड़के को दो अन्य - मंजेश और शिवम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी संदीप लापता है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इराज राजा ने कहा कि पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 12,000 रुपये, एक मोबाइल फोन और एक सोने की चेन बरामद की है।

इससे पहले इसी महीने गाजियाबाद पुलिस ने किराएदार की गला घोंट कर हत्या करने और शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे विभिन्न स्थानों पर फेंकने के आरोप में घटना के दो महीने बाद मकान मालिक और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। 

बागपत का रहने वाला अंकित खोकर राधा एन्क्लेव कालोनी में किराए पर रहता था और उसकी अपने मकान मालिक शर्मा से अच्छी दोस्ती थी। पुलिस उपायुक्त इराज राजा ने बताया कि लखनऊ के भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शोधार्थी खोकर ने हाल ही में अपनी जमीन एक करोड़ रुपये में बेची थी और 40 लाख रुपये शर्मा को कारोबार के लिये ऋण के रूप में दिए थे। उन्होंने बताया, बाकी के 60 लाख रुपये भी पाने की लालच में शर्मा ने खोकर की हत्या की योजना बनायी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादहत्याउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली