उत्तर प्रदेश क्राइमः देवर दीपक ने भाभी करिश्मा की गला काटकर हत्या की, खुद ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2026 22:34 IST2026-02-15T22:24:36+5:302026-02-15T22:34:30+5:30

Uttar Pradesh Crime: रविवार सुबह दीपक (23) नामक युवक ने अपनी भाभी करिश्मा (20) की गला काटकर हत्या कर दी और ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास किया।

Uttar Pradesh Crime dewar Deepak murdered bhabhi Karishma slitting her throat tried to slit his own throat with a blade | उत्तर प्रदेश क्राइमः देवर दीपक ने भाभी करिश्मा की गला काटकर हत्या की, खुद ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास

सांकेतिक फोटो

HighlightsUttar Pradesh Crime: जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Uttar Pradesh Crime: महाशिवरात्रि के मौके पर दोपहर बाद मंदिर जा रहा था।Uttar Pradesh Crime: पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलायीं।

मथुराः मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते अपनी भाभी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी और फिर अपना भी गला काटने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि यह घटना बाघई कटैलिया गांव की है। रविवार सुबह दीपक (23) नामक युवक ने अपनी भाभी करिश्मा (20) की गला काटकर हत्या कर दी और ब्लेड से अपना भी गला काटने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रंजिश को लेकर व्यक्ति ने की चाचा की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर जा रहे एक व्यक्ति को उसके भतीजे ने कार से उतारकर गोली मार दी। घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि गढ़िया रंगीन क्षेत्र में वीरेश (52) महाशिवरात्रि के मौके पर दोपहर बाद मंदिर जा रहा था। इसी बीच तीन कारों में उसके पांच भतीजे साथ में चल रहे थे।’

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार किए

गाजियाबाद जिले के ट्रांस-हिंडन इलाके में पूर्वी दिल्ली के दो लुटेरों को शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने लिंक रोड क्षेत्र से साहिबाबाद की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध बदमाशों को रुकने का इशारा किया, मगर रुकने के बजाय उन्होंने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलायीं।

Web Title: Uttar Pradesh Crime dewar Deepak murdered bhabhi Karishma slitting her throat tried to slit his own throat with a blade

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे