लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी-लॉकडाउनः मानसिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं लोग और कर रहे हैं आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 29, 2020 18:29 IST

बांदा जिले में प्रवासी श्रमिकों छुटकू और रामबाबू ने भी खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की ये तीनों घटनाएं साफ-साफ बयां करती हैं कि लोग मानसिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं, खास तौर से बेरोजगारी से जुड़े उस दबाव का जो कोविड-19 महामारी के कारण सामने आ खड़ा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी के कारण लॉकडाउन के चलते शहरों में नौकरियां गंवाने के बाद लाखों लोग अपने अपने गांव—घर को लौटने पर मजबूर हुए। रामबाबू लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से अपने गांव लौटा था और उसने भी फांसी लगा ली।छुटकू और रामबाबू दोनों के ही परिवार वाले कहते हैं कि कामकाज नहीं था इसलिए वे मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे।

लखनऊःउत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के एक गांव में 37 वर्षीय विवेक ने कथित रूप से अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली।

बांदा जिले में प्रवासी श्रमिकों छुटकू और रामबाबू ने भी खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की ये तीनों घटनाएं साफ-साफ बयां करती हैं कि लोग मानसिक दबाव नहीं झेल पा रहे हैं, खास तौर से बेरोजगारी से जुड़े उस दबाव का जो कोविड-19 महामारी के कारण सामने आ खड़ा हुआ है।

महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते शहरों में नौकरियां गंवाने के बाद लाखों लोग अपने अपने गांव—घर को लौटने पर मजबूर हुए। छुटकू (33) और रामबाबू (40) भी इनमें से थे। छुटकू हरियाणा में मजदूरी करता था और उसका शव अलिहा गांव के उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। रामबाबू लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से अपने गांव लौटा था और उसने भी फांसी लगा ली।

वह दिल्ली में दिहाड़ी मजदूर था। छुटकू और रामबाबू दोनों के ही परिवार वाले कहते हैं कि कामकाज नहीं था इसलिए वे मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। बाराबंकी में विवेक ने कारोबार शुरू करना चाहा लेकिन सफल नहीं हुआ। आर्थिक दिक्कत आयी तो उसने कथित तौर पर पत्नी अनामिका, बच्चों सात साल की रितू, दस साल की पियम और पांच साल के बबलू को जहर देने के बाद फांसी लगा ली। घटना जून की है। विवेक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह आर्थिक तंगी के चलते अपने परिवार को कोई सुख नहीं दे पाया इसलिए ऐसा कदम उठा रहा है।

किंग जार्ज मेडिकल विश्वद्यालय (केजीएमयू) के मनोरोग विभाग में एडिशनल प्रोफेसर डा. आदर्श त्रिपाठी ने कहा कि महामारी की शुरूआत से ही बहुत असुरक्षा रही क्योंकि बीमारी नयी थी और इससे निपटने के लिए अपनाये गये लॉकडाउन सहित विभिन्न उपायों का लोगों पर सीधा असर हुआ।

उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियां रुकीं, कारोबार बंद हुए, भविष्य को लेकर असुरक्षा बढ़ी, नौकरियां गयीं, शादी ब्याह रुके, शिक्षा रुकी तो सबका सीधा मनोवैज्ञानिक असर पड़ा। इसके चलते कई लोग अकेलापन महसूस करने लगे क्योंकि तनाव मुक्त रहने के लिए समाज में उठने बैठने, बोलने बतियाने का सिलसिला रूक गया। अस्पतालों का ध्यान भी केवल कोविड—19 पर केन्द्रित हो गया। जो इस दबाव को नहीं झेल पाये, उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

त्रिपाठी ने कहा कि दो से तीन महीने के आंकडे़ देखें तों पाएंगे कि केजीएमयू से टेलीमेडिसिन के जरिए सलाह लेने वाले 26 हजार लोगों में से सात हजार ने मनोरोग विभाग से मदद मांगी। उनका कहना है, ‘‘इससे पहले अगर विश्वविद्यालय में दस हजार लोग आते थे तो केवल 300 रोगी ही मनोरोग विभाग के होते थे। 15 से 25 वर्ष की आयु वर्ग वाले आत्मघाती कदम उठाने की दृष्टि से ज्यादा संवेदनशील हैं।’’

ऐसा कोई आंकडा हालांकि नहीं है कि महामारी के दौरान कितनी आत्महत्याएं हुईं। हापुड़ और बरेली जिलों में मार्च के दौरान दो लोगों ने कथित तौर पर सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उन्हें भय हो गया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। हापुड़ में आत्महत्या करने वाले ने तो बाकायदा अपने सुसाइड नोट में परिवार के लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने के लिए कहा था।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशलखनऊकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनCoronavirus Lockdown
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा