लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः जमीन विवाद पर पिता-पुत्र की हत्या, दो वकीलों सहित 14 के खिलाफ नामजद मुकदमा, राजेश राय समेत तीन पुलिसकर्मियों निलंबित

By भाषा | Updated: August 18, 2020 14:28 IST

घटना में दयाशंकर मिश्र और उनके बेटे आनंद की मौत हो गयी थी। अंजान ने बताया कि मृतक के बेटे आशुतोष की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नामजद आरोपियों में वकील सुरेश चंद्र त्रिपाठी और विमल तिवारी शामिल हैं। घटना के बाद रानीगंज थाने के प्रभारी राजेश राय समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।वकीलों की मध्यस्थता में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार को हुई पिता—पुत्र की हत्या के मामले में दो वकीलों सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस उपाधाीक्षक अतुल अंजान ने मंगलवार को बताया कि रविवार को शेखपुर में विवादित जमीन को लेकर हुई पंचायत के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिससे इस घटना में दयाशंकर मिश्र और उनके बेटे आनंद की मौत हो गयी थी। अंजान ने बताया कि मृतक के बेटे आशुतोष की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नामजद आरोपियों में वकील सुरेश चंद्र त्रिपाठी और विमल तिवारी शामिल हैं। घटना के बाद रानीगंज थाने के प्रभारी राजेश राय समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि शेखपुर गाँव के दयाशंकर मिश्रा और चन्द्रमणि मिश्र के बीच जमीन के विवाद के निस्तारण के लिए विमल तिवारी और सुरेश चंद्र त्रिपाठी नामक वकीलों की मध्यस्थता में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।

दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में दयाशंकर (60), उनका बेटा आनन्द (28) और दूसरे पक्ष के चन्द्रमणि मिश्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दयाशंकर और उनके बेटे आनंद को मृत घोषित कर दिया था। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथलखनऊप्रतापगढ़uttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद