लाइव न्यूज़ :

कुशीनगरः शख्स की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2020 17:00 IST

कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि रामपुर बंगरा गांव में आज सुबह एक व्यक्ति ने घर में जाकर सुधीर सिंह को गोली मार दी। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची तो बदमाश ने छत पर चढ़कर पुलिस और लोगों पर फायरिंग भी की।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति की हत्या करने वाले व्यक्ति को गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस के सामने कथित रूप से पीट पीट कर मार डाला।सुधीर कुमार सिंह नामक व्यक्ति के घर सुबह आठ बजे एक व्यक्ति आया और उसके भाई को बताया कि वह सुधीर का दोस्त है।अनजान व्यक्ति ने इंतजार किया और चाय पी। इसके बाद जैसे ही सिंह बाहर आये इस व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।

गोरखपुरः कुशीनगर में लोगों ने बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला। कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि रामपुर बंगरा गांव में आज सुबह एक व्यक्ति ने घर में जाकर सुधीर सिंह को गोली मार दी। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची तो बदमाश ने छत पर चढ़कर पुलिस और लोगों पर फायरिंग भी की।

जब बदमाश ने अपने आप को कमरे में सुरक्षित करने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। जब तक पुलिस भीड़ को हटाकर उस तक पहुंची तब तक लोग उसे इतना पीट चुके थे कि घर से बाहर लाने पर उसकी मौत हो गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाने के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार को सुबह एक व्यक्ति की हत्या करने वाले व्यक्ति को गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस के सामने कथित रूप से पीट पीट कर मार डाला। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया,''सुधीर कुमार सिंह नामक व्यक्ति के घर सुबह आठ बजे एक व्यक्ति आया और उसके भाई को बताया कि वह सुधीर का दोस्त है।

उस समय सिंह नहा रहे थे, इस अनजान व्यक्ति ने इंतजार किया और चाय पी। इसके बाद जैसे ही सिंह बाहर आये इस व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।'' उन्होंने बताया कि महिलाओं के रोने की आवाज सुनकर गांव वाले एकत्र हो गये, तब आरोपी छत पर चढ़ गया और गोलियां चलाने लगा। तभी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी लेकिन वह गोलियां चलाता रहा।

पुलिस ने भी एक दूसरे मकान की छत से जवाब में गोलियां चलानी शुरू की तब वह नीचे आया और एक कमरे में छिपने का प्रयास करने लगा। तब तक गांव वालों ने उसे धर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने नीचे आकर उस व्यक्ति को पकड़ा तब तक वह मर चुका था। पुलिस दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये ले गयी। तरयासुजान थाने के अध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी 22 से 25 साल के बीच का है । उसके भाई ने पुलिस को बताया कि उसका नाम आर्यमान यादव है और वह गोरखपुर के नन्दा नगर दरगाही का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि सुधीर सिंह बिहार में अध्यापक थे। हत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद कर ली गयी है। पुलिस अधीक्षक से पूछा गया कि एक वायरल वीडियो में देखा गया कि हत्यारोपी की पुलिस की मौजूदगी में पिटाई हो रही है, इस पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, सभी पहलुओं पर जांच की जायेंगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुरयोगी आदित्यनाथहत्याकांडयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई