लाइव न्यूज़ :

यूपी का मामलाः 4000 रुपये का बिल, नहीं चुकाने पर मरीज को डंडों से पीटा, अस्पताल के गेट पर मौत

By भाषा | Updated: July 3, 2020 20:47 IST

मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना बृहस्पतिवार की है, सुल्तान खान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिल भुगतान को लेकर हुए विवाद में अस्पताल के एक कर्मचारी ने खान के सिर पर कथित रूप से डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देभर्ती के समय अल्ट्रासाउण्ड जांच का शुल्क पूछा गया, जब पता चला कि शुल्क 4500 रुपये है तो हमने मरीज को भर्ती नहीं करने का फैसला लिया।पैसा भर दिया लेकिन 4000 रुपये का एक बिल लगा था, जिसके बारे में क्लर्क ने बताया कि यह दाखिले की फीस है।

अलीगढ़ःउत्तर प्रदेश के कन्नौज में इजाल के लिए मना करने पर हुई एक साल के बच्चे की मौत का मामला पुराना भी नहीं हुआ है कि प्रदेश के ही अलीगढ़ में एक मरीज द्वारा कथित रूप से बिल नहीं भरने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना बृहस्पतिवार की है, सुल्तान खान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिल भुगतान को लेकर हुए विवाद में अस्पताल के एक कर्मचारी ने खान के सिर पर कथित रूप से डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

खान के रिश्तेदार चमन खान ने बताया कि भर्ती के समय अल्ट्रासाउण्ड जांच का शुल्क पूछा गया, जब पता चला कि शुल्क 4500 रुपये है तो हमने मरीज को भर्ती नहीं करने का फैसला लिया। उन्होंने खान ने बताया कि उसके बाद हमने दवाओं का पैसा भर दिया लेकिन 4000 रुपये का एक बिल लगा था, जिसके बारे में क्लर्क ने बताया कि यह दाखिले की फीस है। अल्ट्रासाउण्ड कराये बिना ही चूंकि हम बाहर जा रहे थे, अस्पताल के कर्मचारी ने हम पर डंडों से हमला कर दिया।

सुल्तान के सिर पर चोट लगी और उसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि मरीज अस्पताल की फीस देने मे असमर्थ था इसलिए परिवार वालों ने तय किया कि उसे भर्ती नहीं कराएंगे। बिल को लेकर कुछ विवाद हुआ और उसके बाद मारपीट, जिसमें मरीज की मौत हो गयी।

कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश में बिल नहीं चुकाने पर एक अस्पताल द्वारा मरीज को बिस्तर से बांध कर रखने की खबर भी आयी थी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़डॉक्टरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा