अजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2026 19:48 IST2026-04-01T19:47:47+5:302026-04-01T19:48:22+5:30

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में नाइजीरिया की 42 वर्षीय महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की 100 ग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है।

Uttar Pradesh businessman robbed Rs 8-4 lakh near Ajmal Khan Park 2 Delhi Police personnel arrested | अजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsअधिकारी ने बुधवार को बताया कि ऐसे परमिट जारी करने में शामिल गिरोहों का पता लगाया जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान विकासपुरी निवासी पीस के रूप में हुई है।घरों में चोरी करने वाले घरेलू सहायकों के गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में अजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश के कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने व्यावसायिक वाहनों द्वारा फर्जी और जाली ‘नो-एंट्री परमिट’ (एनईपी) के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ऐसे परमिट जारी करने में शामिल गिरोहों का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में नाइजीरिया की 42 वर्षीय महिला नागरिक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की 100 ग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान विकासपुरी निवासी पीस के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इलाके में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वालों के सक्रिय होने के सूचना पर उसे रोहिणी के सेक्टर-3 में मछली बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने संपन्न परिवारों के घरों में चोरी करने वाले घरेलू सहायकों के गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बिहार के मधुबनी के निवासी आरोपी राजू मुखिया (38) को द्वारका के नांगली इलाके से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में 61 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़ कर 17 सिलेंडर जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, अपराध शाखा की एक टीम ने मंगलवार को सीतापुरी इलाके में छापा मारा, जहां आरोपी मोहन लाल गर्ग को उसकी दुकान से अवैध रूप से एलपीजी रिफिलिंग का काम करते हुए पकड़ा गया।

Web Title: Uttar Pradesh businessman robbed Rs 8-4 lakh near Ajmal Khan Park 2 Delhi Police personnel arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे