लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी में संपत्ति विवाद को लेकर सगे भाई ने भाभी और भाई को उतारा मौत के घाट, ऐसे दिया घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: February 22, 2020 16:46 IST

अवनेश कुमार ने अपने बडे भाई विधनेश कुमार :35: और उसकी पत्नी गीता देवी :32: की लोहे की छड़ से पीट पीट कर हत्या कर दी। उनकी बेटी वैष्णवी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुराओली थानाक्षेत्र के निजामपुर गांव में सगे भाई ने अपने बड़े भाई—भाभी की लोहे की छड से पीट पीट कर हत्या कर दी है । पुलिस ने शनिवार को बताया कि हमले में दंपति की आठ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे सैफई मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है।

मृतक के चचेरे भाई ने प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अवनेश कुमार ने अपने बडे भाई विधनेश कुमार :35: और उसकी पत्नी गीता देवी :32: की लोहे की छड़ से पीट पीट कर हत्या कर दी। उनकी बेटी वैष्णवी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

शुक्रवार की शाम पडोसियों ने वैष्णवी के रोने केी आवाज सुनी तो उसके मकान में गये जहां उन्हें वैष्णवी के माता पिता का शव मिला । चचेरे भाई रामेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि संपत्ति विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है । आरोपी के घर से खून से सपने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त लोहे की छड़ बरामद की गयी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली