लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सई नदी से दो दलित बहनों के शव बरामद

By भाषा | Updated: December 3, 2019 15:48 IST

सीओ ने बताया कि बहनों का हाथ एक साथ बंधा हुआ था। संभवत: उन्होंने घरेलू कलह के कारण नदी में कूद कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, लड़कियों की मां सौतेली थी, जिनसे उनकी बनती नहीं थी और उनके घर में कलह रहती थी। सोमवार को दोनों लड़कियां कालेज के लिए निकली थी लेकिन कालेज से लौटी नहीं। जिसके बाद उनके चाचा अरविंद ने लापता होने की सूचना थाना नगर कोतवाली को दी।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर थाना सांगीपुर के अंतर्गत पुरे देऊम गांव स्थित सई नदी से मंगलवार की दोपहर दो दलित छात्राओं के शव मिले। दोनों लड़कियां सगी बहनें हैं। पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) लालगंज रमेश चन्द्र ने बताया कि थाना नगर कोतवाली निवासी सुभाष की बेटी शिवानी (17) और अंजली (14) क्रमशः इंटर और हाई स्कूल की छात्रा थी। वे केडी एकेडमी अष्ठभुजा नगर में पढ़ती थी।

लड़कियों की मां सौतेली थी, जिनसे उनकी बनती नहीं थी और उनके घर में कलह रहती थी।

सोमवार को दोनों लड़कियां कालेज के लिए निकली थी लेकिन कालेज से लौटी नहीं। जिसके बाद उनके चाचा अरविंद ने लापता होने की सूचना थाना नगर कोतवाली को दी। आज दोपहर दोनों बहनों के शव सई नदी में मिले।

सीओ ने बताया कि बहनों का हाथ एक साथ बंधा हुआ था। संभवत: उन्होंने घरेलू कलह के कारण नदी में कूद कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!