लाइव न्यूज़ :

UP:सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता और बेटे ने की टोलकर्मी के साथ मारपीट, सीसीटीवी फूटेज आया सामने

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 1, 2018 22:51 IST

कानपुर देहट के बीजेपी अध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री और उनके बेटे ने अकबरपुर में एक टोल प्लाजा कर्मचारी की जमकर पिटाई की। घटना सीसीटीवी में हुई कैद।

Open in App

कानपुर, 1 मार्च;  उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता की मनमानी टोल प्लाजा पर फिर से एकबार देखने को मिली। कानपुर देहट के बीजेपी अध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री और उनके बेटे ने अकबरपुर में एक टोल प्लाजा कर्मचारी की जमकर पिटाई की। 

न्यूज ऐजेंसी एएनआई ने इस घटना की सीसीटीवी फूटेज शेयर की है। ये फूटेज 28 फरवरी  की है।  बीजेपी अध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री टोल पर अपना वाहन बिना शुल्क भुगतान के ले जा रहे थे। टोल कर्मचारी ने बिना टोल टैक्स दिए उनके वाहन को वहां से गुजरने  से मना कर दिया था। बीजेपी नेता को यह बात हजम नहीं हुई और उन्होंने इसके बाद अपने समर्थकों के साथ वह टोल बूथ में घुस गए। उसके बाद उन्होंने टोलकर्मी की जमकर पिटाई की।  

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह टोल बूथ में बीजेपी नेता और उनके बेटे के साथ ही उनके समर्थक भी मौजूद हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी नेता का बेटा थप्पड़ मारते दिख रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में यूपी के बीजेपी विधायक के बेटे की दबंगई देखने को मिली थी।  मथुरा के टोल प्लाजा के स्टाफ के साथ विधायक पूरन प्रकाश के बेटे ने टोलकर्मी के साथ मारपीट की थी। इस पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा सीसीटीवी में कैद भी था। इस घटना के बाद  विधायक पूरन प्रकाश ने बेटे का बचाव करते हुए कहा था कि इसमें टोल पर काम करने वाले लोगों की ही गलती है। जब उन्हें पता था कि विधायक की गाड़ी है, तो उन्होंने उसको रोका ही क्यों। उन्होंने कहा था कि जब मेरी गाड़ी जा रही थी तो उसके मेरे सुरक्षा गार्ड की गाड़ी पहले गई थी, जिसमें साफ-साफ 'विधायक' लिखा हुआ था। 

टॅग्स :कानपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?