लाइव न्यूज़ :

बेगम ने शौहर के साथ की सारी हदें पार; बिस्तर से बांध किया टॉर्चर, प्राइवेट पार्ट पर दागी सिगरेट

By अंजली चौहान | Updated: May 7, 2024 14:45 IST

बिजनौर:पत्नी उसे सिगरेट से जलाती है, उसका प्राइवेट पार्ट काटने की भी कोशिश करती है

Open in App

बिजनौर:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बेगम ने अपने पति के साथ जो कुछ भी किया उसे जानकर सबकी रूह कांप गई। महिला पर आरोप है कि उसने अपने शौहर के साथ मारपीट की, उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता शौहर की शिकायत के अनुसार, उसकी पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति को बांधकर और उसके शरीर के अंगों को सिगरेट से जलाकर प्रताड़ित किया।

पति की शिकायत के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी महिला को 5 मई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पीड़ित मनन जैदी ने आरोप लगाया कि मेहर जहां नाम की पत्नी ने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके शरीर के अंगों को सिगरेट से जला दिया। 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया था और इसमें मेहरजहाँ को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए और उसकी छाती पर बैठकर उसका गला घोंटने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में महिला को अपने पति के शरीर के अंगों को सिगरेट से जलाते हुए भी दिखाया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

जैदी के मुताबिक, उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर नशीला पदार्थ देकर प्रताड़ित करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

महिला के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें हत्या का प्रयास, हमला और यातना शामिल थी। फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया गया है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जोड़े ने करीब एक साल पहले शादी की थी। शादी के बाद, उसने कथित तौर पर उसे अपना परिवार छोड़ने और उसके साथ अलग रहने के लिए मजबूर किया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि महिला आए दिन उसे पीटती थी और प्रताड़ित करती थी।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशबिजनौरवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास