लाइव न्यूज़ :

सात वर्षीय बेटी के साथ पिता डेढ़ साल से कर रहा था रेप, मां की मौत के बाद शुरू हुआ ये कुकर्म का सिलसिला

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 31, 2018 16:59 IST

पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बेटी को जांच के लिए भेज दिया है।

Open in App

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 31 अगस्त: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर फिर से सामने आई है। यहां एक पिता पिछले डेढ़ साल से अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बेटी को जांच के लिए भेज दिया है। 

मां की मौत के बाद करता था रेप

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शेरकोट निवासी हरी सिंह की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो गयी थी। उस वक्त सिंह की बेटी साढ़े सात साल की थी। पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले सिंह ने पहली बार अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया था। 

बेटी को डरा-धमकाकर रखता था आरोपी

एक बार रेप करने के बाद वह बेटी को डरा धमकाकर हमेशा रेप करने लगा। और उसके बाद लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। इस बात को किसी से ना बताने के लिए भी धमकी देता था आरोपी।

चाचा ने किया मामले का खुलासा

पुलिस में इस संबंध में बच्ची के चाचा ने शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जयपुर में भी हुई ऐसी घटना 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और भतीजी के साथ कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। ये घटना जयपुर के प्रतापनगर की है। 

खबर के अनुसार प्रताप नगर में रहने वाले आंनद सिंह ने अपनी नाबालिग बेटी और भतीजी के साथ कई बार रेप किया।  दोनों पीड़िताओं की मां ने इस मामले में पुलिस के सामने केस दर्ज करवाया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह