लाइव न्यूज़ :

भदोही में कालीन निर्यातकों ने दो बंदरों को मारी गोली, मौत, बवाल के बाद अरेस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2021 12:25 IST

उत्तर प्रदेश के भदोही में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फत्तूपुर में दो बंदरों का मारा डाला गया। वन विभाग के रेंजर रिचेश कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगोली मारने की सूचना पर फर्म के मालिक बुलंद अंसारी और उसके सगे भाई मोहसिन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्रा ने बताया कि इस पूरे घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया।पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही में दो बंदरों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो कालिन निर्यातकों को अरेस्ट कर दिया है। 

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत फत्तूपुर में दो बंदरों को मारने के आरोप में पुलिस ने दो कालीन निर्यातकों को गिरफ्तार कर लिया। इस सिलसिले में वन विभाग के रेंजर रिचेश कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मिश्रा ने कहा कि स्‍टेशन रोड के फत्तूपुर स्थित ईस्‍टर्न कार्पेट्स में आज दो बंदरों की गोली मारने की सूचना पर फर्म के मालिक बुलंद अंसारी और उसके सगे भाई मोहसिन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्‍होंने बताया कि प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर शाम को एक बंदर की गोली मारी गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी,आज उसके अवशेष के पास आए दूसरे बंदर को भी कालीन निर्यातक ने कथित तौर पर गोली मार दी।

मिश्रा ने बताया कि इस पूरे घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

टैंकर से कुचलकर रेलकर्मी की मौत

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम टैंकर से कुचलकर बाइक सवार एक रेलकर्मी की मौत हो गयी। भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र की फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) हरिश्चंद्र ने बताया कि फैक्ट्री एरिया में शनिवार शाम करीब पांच बजे बाइक सवार रेलकर्मी (गैंगमैन) मुकेश (30) की एक टैंकर से कुचलकर मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी करके भरुआ सुमेरपुर कस्बे से थाना क्षेत्र के ही अपने गांव चंदपुरा जा रहा था, तभी मौदहा की ओर से आ रहे एक टैंकर से कुचलकर उसकी मौत हो गयी। एसआई ने बताया कि हादसे के बाद चालक घटनास्थल पर टैंकर छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि टैंकर को कब्ज़े में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा