लाइव न्यूज़ :

भदोही मामलाः गाँव में पंद्रह साल की किशोरी के साथ चचेरे भाई ने किया रेप, सात महीने की गर्भवती, आरोपी अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 18, 2020 14:20 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने मंगलवार को बताया कि किशोरी गर्भवती है और सोमवार को उसकी तबियत बिगड़ी तो उसकी मां उसे लेकर अस्पताल गयी जहां डाक्टरों ने उसे सात महीने की गर्भवती बताया।

Open in App
ठळक मुद्देभाई उससे लगातार बलात्कार कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम मामला दर्ज कर आरोपी अजीत पाठक को गिरफतार कर लिया गया है। जेल भेज दिया गया है जबकि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर थानाक्षेत्र के एक गाँव में पंद्रह साल की किशोरी के साथ उसके ही चचेरे भाई द्वारा कथित तौर पर जबरन बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने मंगलवार को बताया कि किशोरी गर्भवती है और सोमवार को उसकी तबियत बिगड़ी तो उसकी मां उसे लेकर अस्पताल गयी जहां डाक्टरों ने उसे सात महीने की गर्भवती बताया।

सिंह के अनुसार पूछने पर किशोरी ने पूरी बात बतायी कि चचेरा भाई उससे लगातार बलात्कार कर रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम मामला दर्ज कर आरोपी अजीत पाठक को गिरफतार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है जबकि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

सहारनपुर में छात्रा से बलात्कार का मामला सामने आया

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक छात्रा से तीन लड़कों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी (सिटी) विनीत भटनागर ने बताया कि थाना सदर बाजार में लड़की की मां ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी बेटी कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसी की कक्षा में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने उसकी कुछ फोटो दिखाकर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

भटनागर ने बताया कि तहरीर में कहा गया है कि इस धमकी के बाद आरोपियों ने छात्रा से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। लड़की को चिकित्सा जांच के लिये ले जाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर