लाइव न्यूज़ :

मंदिर की मूर्तियां टूटने के बाद बरेली के गांव में सांप्रदायिक तनाव, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2018 15:54 IST

बरेली के जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक की तलाश जारी है।

Open in App

बरेली ,चार जुलाई (भाषा) जिले की आंवला तहसील क्षेत्र के रइटुइया गांव में चार व्यक्तियों ने एक मंदिर के पुजारी की कथित तौर पर पिटाई कर दी और मंदिर की मूर्तियां तोड़ दी जिसके बाद वहां सांप्रदायिक तनाव फैल गया।

जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चार आरोपियों में से तीन को रात को गिरफ्तार किया गया और क्षतिग्रस्त मूर्तियों को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नयी मूर्तियां स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने बताया कि बीती रात पुजारी अनिल पंडित मंदिर की सफाई कर रहे थे। उसी समय चार व्यक्ति हसनैन, नदीम, मसीम और फिरासत नशे की हालत में वहां आए और उन्होंने पुजारी को पीटा। इन लोगों ने मंदिर की प्रतिमाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि अनिल किसी तरह वहां से निकला और गांव पहुंचा। घटना को लेकर दो प्रतिद्वन्द्वी गुटों में भी टकराव हो गया।

बरेली के जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक की तलाश जारी है। गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। गांव में हालात सामान्य है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह