लाइव न्यूज़ :

यूपी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर सेना के जवान की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 22, 2018 09:37 IST

सेना के जवान का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने सहकर्मी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था।

Open in App

लखनऊ, 22 मार्च;  उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के कैंट इलाके में एक सेना के जवान की सरेआम हत्या कर दी गई है। सेना के जवान का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने सहकर्मी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। पुलिस के मुताबिक 21 मार्च दोपहर को ध्रुव चौधरी नाम के एक शख्स ने सैनिक अनिल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद अनिल को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आरोपी और मृतक एक ही जगह के रहने वाले

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मृतक  सैनिक अनिल और आरोपी  ध्रुव चौधरी दोनों एक ही कॉलोनी सदर बाजार के कोरी का रहने वाला था। पुलिस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ध्रुव के भाई राजेश सैनिक अनिल के दोस्त और सूबेदार की की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। सूबेदार का कुछ दिनों पहले ही अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर हो गया था। लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे बरेली में ही किराए पर रहते थे। 

सूबेदार की पत्नी को करता था परेशान

पुलिस ने बताया कि जब एक हफ्ते पहले सूबेदार की पत्नी बाजार गई थी तो  ध्रुव के भाई राजेश ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। जिसकी सूचना पत्नी ने फोन अपने सूबेदार पति को भी दी थी। जिसके बाद सूबेदार पति ने यह बात सैनिक अनिल को बताई थी। 19 मार्च को अनिल इस बारे में बात करने के लिए राजेश के घर भी गया लेकिन वहां कोई नहीं मिला। 

रास्ता रोकर सैनिक की हत्या

21 मार्च को सैनिक अनिल फिर से राजेश को समझाने उसके घर जाता है और राजेश से मिलकर उसको वैसा नहीं करने की हिदायत देता है। राजेश ने इस बात की जानकारी अपने भाई ध्रुव को फोन पर दी। अनिल अपने घर के लिए रास्ते में ही था कि राजेश के भाई ध्रुव ने उनका रास्ता रोक लिया और सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। 

इस घटना के बाद आरोपी ध्रुव सरेंडर करने के लिए खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा बरामद की है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली