लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में शख्स ने पहले पत्नी और तीन बच्चों को खिलाया जहर, फिर खुद लगा ली फांसी, जानें वजह

By भाषा | Updated: June 5, 2020 15:23 IST

पुलिस ने बताया की फिलहाल शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि शख्स ने पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर बाद में आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती पूछताछ में परिवार के आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी थाना कोतवाली स्थित सफेदाबाद कस्बे में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ देकर खुद आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वालों में मां-बाप और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बच्चों में दो बेटियां और एक बेटा है।

शुरुआती पूछताछ में परिवार के आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। कोतवाली पुलिस प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में रहने वाले 37 वर्षीय विवेक शुक्ला, उसकी पत्नी अनामिका (34) दो बेटियां पोयम शुक्ला (10 वर्ष), ऋतु शुक्ला (7 वर्ष) और बेटा बबल शुक्ला 5 वर्ष शुक्रवार को मृत पाए गए।

कोतवाली पुलिस प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि पत्नी, बच्चों की हत्या करने के बाद पिता ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें विवेक शुक्ला ने लिखा है कि आर्थिक तंगी के चलते वह यह कदम उठा रहा है। वह अपने परिवार को कोई सुख नही दे पाया।

उन्होंने बताया कि कि विवेक पर लोगों का काफी पैसा उधार हो गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!