लाइव न्यूज़ :

घाघरा नदी में छोटे भाई के साथ नहाने गई दो सगी बहनों की पानी में डूबकर मौत

By भाषा | Updated: April 24, 2020 15:31 IST

एक ही परिवार की दो लड़की की मौत पर पूरे गांव में मातम फैला हुआ है। दोनों सगी बहन भाई के साथ स्नान करने नदी में गई थी। भाई तो बच गया लेकिन बहन को बचा नहीं पाया।

Open in App
ठळक मुद्देओम प्रकाश की दो पुत्रियां पुष्पा (17) और लीलावती (15) अपने छोटे भाई रामबाबू के साथ घाघरा नदी में नहाने गयीं थीं। पुलिस ने बताया कि भाई को नदी किनारे खड़ा कर दोनों बहनों ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में बहने लगीं।

बाराबंकीः थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम जमका के निकट घाघरा नदी में बृहस्पतिवार शाम छोटे भाई के साथ नहाने गई दो सगी बहनों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस के अनुसार सरसंडा ग्राम पंचायत में जमका गांव निवासी ओम प्रकाश की दो पुत्रियां पुष्पा (17) और लीलावती (15) अपने छोटे भाई रामबाबू के साथ घाघरा नदी में नहाने गयीं थीं।

पुलिस ने बताया कि भाई को नदी किनारे खड़ा कर दोनों बहनों ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी में बहने लगीं। बहनों को डूबता देख रामबाबू दौड़ता हुआ घर पहुंचा और परिवारजनों को जानकारी दी तो स्थानीय लोगों के साथ परिवारजन पहुंचे और तलाश शुरू कर दी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम अवध की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज शर्मा व सब इंस्पेक्टर राजकिशोर दुबे वहां पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए। एसडीएम रामनगर आनंद वर्धन ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास