लाइव न्यूज़ :

आंगन में खेलते-खेलते लापता हुए थे भाई-बहन, दोनों के शव घर में भूसे के ढेर में मिले, मामले ने सबको चौंकाया

By भाषा | Updated: January 18, 2020 11:52 IST

बच्चों के पिता श्रीकृष्ण यादव ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव भूसे के ढेर में छिपा दिये गए। 

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने कहा ‘‘प्रथम दृष्टया लगता है कि बच्चे खेल-खेल में भूसे के ढेर में घुस गए, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गयी।’’ पुलिस को दोनों मासूमों का शव 16 जनवरी की शाम को मिला।

बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेंड़ी गांव में घर के आंगन से लापता हुए मासूम भाई और बहन के शव उन्हीं के घर में पड़े भूसे के ढेर से पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरतकुमार पाल ने शुक्रवार को बताया ‘‘दुरेंड़ी गांव के मजरे बजरंग पुरवा में श्रीकृष्ण यादव का डेढ़ साल का बेटा आदर्श और उसकी तीन साल की बेटी सृष्टि घर के आंगन में खेलते-खेलते लापता हो गए थे।

मौके पर पहुंचे नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा की मौजूदगी में दोनों बच्चों के शव उन्हीं के घर में पड़े भूसे के ढेर से बरामद हुए।’’ उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को तुरन्त सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ए

एसपी ने कहा ‘‘प्रथम दृष्टया लगता है कि बच्चे खेल-खेल में भूसे के ढेर में घुस गए, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गयी।’’ वहीं, बच्चों के पिता श्रीकृष्ण यादव ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव भूसे के ढेर में छिपा दिये गए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली