लाइव न्यूज़ :

जायदाद की लालच में पौत्र ने की दादा की हत्या, बुजुर्ग किसी ओर रिश्तेदार को देना चाहता था संपत्ति

By भाषा | Updated: September 3, 2019 13:28 IST

पूछताछ के दौरान परिजन ने बताया कि रामदास अविवाहित थे और अपने हिस्से की 15 बीघे जमीन अपने दूसरे रिश्तेदारों को देना चाह रहा थे।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक का शव खेत में सुबह पड़ा हुआ था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बांदा से सटे चित्रकूट जिले के पहाड़ी क्षेत्र में जायदाद के लालच में एक व्यक्ति ने अपने अपने दादा की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में रामदास आरख (70) अपनी 15 बीघा भूमि में बोई फसल की रखवाली करते हुए दो/तीन सितम्बर की रात को खेत में बनी झोपड़ी में सोये थे। सुबह उनका गला कटा शव पड़ा मिला।

पूछताछ के दौरान परिजन ने बताया कि रामदास अविवाहित थे और अपने हिस्से की 15 बीघे जमीन अपने दूसरे रिश्तेदारों को देना चाह रहा थे। उनके भतीजे जगतपाल का बेटा प्रेमचन्द्र जिससे नाराज था और कई बार जमीन खुद के नाम करवाने को लेकर झगड़ा भी कर चुका था। इसी को लेकर उसने रामदास की हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई भगवानदीन की तहरीर पर प्रेमचन्द्र और उसके एक रिश्तेदार लालचन्द्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रेमचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह