लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन में फंसी थी महिला स्वास्थ्यकर्मी, नोटिस मिलने पर पति जा रहा था अस्पताल छोड़ने लेकिन...

By भाषा | Updated: April 20, 2020 11:43 IST

यूपी की ये महिला स्वास्थ्यकर्मी लॉकडाउन की वजह से अपने ससुराल में फंसी थी। हालांकि, जब अस्पताल से उसे लगातार नोटिस भेजे जाने लगे तो महिला ने अपने पति और बच्चे के साथ लौटने की ठानी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला स्वास्थ्यकर्मी के पति और बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौतमहिला स्वास्थ्यकर्मी 20 मार्च से लॉकडाउन की वजह से अपने ससुराल में फंस गई थी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में लोडर ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक शख्स और उसके बेटे की मौत हो गयी है तथा एक महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो हई।

महिला स्वास्थ्यकर्मी लॉकडाउन की वजह से पिछले 20 मार्च से प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल में फंसी थी और अस्पताल में ड्यूटी जॉइन करने के लिए उसे अंतिम नोटिस भेजी गई थी जिसके बाद उसका पति बेटे के साथ उसे बुलंदशहर के तैनाती स्थल छोड़ने जा रहा था।

औंग थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) एन.के. नागर ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के गढ़ कीचकपुर गांव के पास हटिया चौराहे पर रविवार को एक लोडर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार अखिलेश सिंह (34), उसकी पत्नी सुषमा (30) और बेटा आदित्य (10) गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेटे आदित्य को मृत घोषित कर दिया और इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में पति अखिलेश की भी मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल सुषमा का इलाज अभी फतेहपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।

नागर ने बताया, "सुषमा बुलंदशहर जिले की ऊंचगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में महिला स्वास्थ्यकर्मी (एएनएम) के पद पर तैनात है। लॉकडाउन की वजह से वह अपने गांव में फंस गई थी और बेटे के साथ उसका पति अखिलेश उसे तैनाती स्थल मोटरसाइकिल से छोड़ने जा रहा था।"

एएनएम के हवाले से एसएचओ ने बताया कि ससुर की तबियत खराब होने पर वह 20 मार्च को अपने गांव गयी थी और लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गई थी। अस्पताल के अधीक्षक ने व्हाट्सऐप पर उसे ड्यूटी पर आने के लिए अंतिम नोटिस और यात्रा पास भेजा था।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक लोडर ट्रक लेकर फरार हो गया। ट्रक को घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर रहसूपुर गांव के पास खेतों से बरामद कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा