लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: चार साल बाद आया फैसला, नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी पिता को 20 साल की कैद

By भाषा | Updated: August 8, 2020 11:52 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में बेटी से बलात्कार के आरोपी बाप को अदालत ने 20 साल के कैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। रेप का ये मामला 2016 का है।

Open in App
ठळक मुद्देरेप के दोषी पिता को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की कैद, जुर्माना भी लगाया गयाशख्स नाबालिग बेटी से रेप करने का पाया गया दोषी, एक मार्च 2016 की है घटना

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने चार साल पहले अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के मामले में आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए 20 साल कैद की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामसुफल सिंह ने शनिवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र अदालत ने चार साल पूर्व खाना पकाने के बहाने बंधक बनाकर अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के मामले में दोषी पाए गए कमासिन थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को शुक्रवार को 20 साल की कैद की सजा तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की अपने दादा-दादी के साथ रहती थी जबकि उसके माता-पिता बगल के मकान में रहते थे। एक मार्च 2016 को पीड़िता की मां अपने मायके गयी हुई थी, तभी लड़की का 38 वर्षीय पिता उसे खाना बनाने के बहाने अपने घर ले गया और वहां शराब के नशे में उसे बंधक बनाकर उससे बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि मायके से दो दिन बाद लौटी पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में बलात्कार व पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर