लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: साइकिल और ट्रक में टक्कर, दो लोगों की मौत, आगरा में एसी में विस्फोट, पति-पत्नी मरे

By भाषा | Updated: May 15, 2020 19:34 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में ट्रक और साइिकल के टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। आगरा में एसी फटने से पति और पत्नी की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देनरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यह सड़क हादसा बृहस्पतिवार की देर शाम को हुआ। पड़मई गांव का दीपचंद्र (27) और उसी गांव का महेश यादव (16) एक ही साइकिल से गांव की आटा चक्की गए थे।

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी है। नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यह सड़क हादसा बृहस्पतिवार की देर शाम को हुआ।

उन्होंने बताया कि पड़मई गांव का दीपचंद्र (27) और उसी गांव का महेश यादव (16) एक ही साइकिल से गांव की आटा चक्की गए थे, वहां से लौटते समय अतर्रा की ओर से तेज गति आ रहे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गयी, जहां चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया जबकि जिला अस्पताल में दीपचंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के आगरा में एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट होने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आगरा में टूंडला के भगवान आश्रम में अजय शर्मा (50) अपनी पत्नी निशा के साथ रहते हैं। वह बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे में सोने गये थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह तेज विस्फोट के बाद अजय और उनकी पत्नी निशा झुलस गई। उन्होंने बताया कि निशा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई।

आगरा में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 789 हुई

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आने के बाद इसके मामलों की संख्या 789 हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इस महामारी से 42 लोग स्वस्थ हुए है जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 431 हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी 328 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा में इस महामारी से अब तक 27 लोगों की मौत हुई है। 

तेजी से आ रहे वाहन की टक्कर लगने से दो पुलिसकर्मी घायल

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलिस रिस्पांस वाहन (पीआरवी) पर सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी जिसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर गश्त के लिए निकले कांस्टेबल विजेंद्र कुमार तथा होमगार्ड विनोद कुमार को एक अज्ञात कार चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारआगराagra
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर