लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: मूक-बधिर महिला से सामूहिक बलात्कार, पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है

By भाषा | Updated: May 15, 2020 14:11 IST

उत्तर प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। यूपी के बांदा में मूक-बधिर महिला से दो नकाबपोश युवकों ने रेप किया। घर में सो रही महिला को बांधकर बलात्कार किया। पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के जेठ ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला अपने घर में अकेले सो रही थी, तभी नकाबपोश दो अज्ञात युवक मकान की छत से उसके घर में घुसे।

बांदाः बांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो नकाबपोश युवकों ने मूक-बधिर महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है।

महिला के जेठ ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश सिंह ने प्राथमिकी के आधार पर शुक्रवार को कहा, ‘‘50 वर्षीय मूक-बधिर विधवा से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने की यह घटना बुधवार आधी रात की है।

उस समय महिला अपने घर में अकेले सो रही थी, तभी नकाबपोश दो अज्ञात युवक मकान की छत से उसके घर में घुसे और उन्होंने महिला के हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर कथित रूप से बलात्कार किया और फरार हो गए।"

उन्होंने कहा, "भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।" सिंह ने कहा, "आरोपियों के बार में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

पिता ने किया नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर जनपद पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि एक महिला ने 13 मई की रात पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति कई दिन से उनकी नौ साल की बेटी के साथ बलात्कार कर रहा है। डीसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को आज गिरफ्तार कर बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी मोटर मैकेनिक है ओर मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। एक अन्य घटना में थाना बीटा-दो क्षेत्र के स्वर्ण नगरी निवासी महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर को आज गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को उक्त महिला पिंकी का शव 13 मई को मिला था।

उन्होंने बताया कि सेक्टर के गार्ड हरिनारायण ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिंकी की हत्या गलाघोंट कर किए जाने की बात सामने आयी। उन्होने बताया कि इस संबंध मे महिला के लिव इन पार्टनर सुमित सिंह उर्फ सौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और सिंह ने उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज स्थानीय अदालत मे पेश किया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा